यूपी में कानपुर देहात के झींझक में सियासी दांवपेंच के चक्कर में ननिहाल अनंतपुर धौकल में रह रहे खजांची नाथ को मकान का सुख नहीं मिल पा रहा है। यहां पांच दिन से मकान का निर्माण कार्य ठप है। हालांकि, सरदारपुरवा में मकान बन चुका है और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खजांची के दादी व बाबा को मकान की चाबी सौंप चुके हैं। वहीं, ननिहाल में रह रहे खजांची को सर्द रातें झोपड़ी में ही गुजारनी पड़ रही है।
नोटबंदी के दौरान झींझक की एक बैंक में जन्मे खजांची के लिए भले ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरसीसी विशेष तकनीक के दो मकान सरदारपुरवा व अनंतपुर धौकल में दे दिए हो, लेकिन सामंजस्य का अभाव व सियासी दांवपेच में खजांची नाथ के परिवार को झोपड़ी में ही गुजर बसर करना पड़ रहा हैं।