फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी व कागज के थैले पॉलिथीन का विकल्प

Fri, 29 Jan 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूपुरवा में चल रही खादी उत्सव प्रदर्शनी में गुरुवार की शाम को पूर्व सचिव कमल टावरी और जल पुरुष राजेंद्र सिंह भी पहुंचे। इस मौके पर कमल टावरी ने कहा कि खादी व हाथ कागज के थैलों को पॉलिथीन का विकल्प बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


इससे पर्यावरण संतुलित रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन होगा और शहरों की ओर पलायन रुकेगा। जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग ही देश के विकास का सही विकल्प है। केंद्र व प्रदेश सरकार को खादी ग्रामोद्योग की इकाइयों को प्रोत्साहित करना चाहिए।


जल संरक्षण के सवाल पर कहा कि अगली लड़ाई जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए ही लड़ी जाएगी। यदि अभी से जल का संचय नहीं किया तो भविष्य में पानी के लिए हायतौबा मचना तय है। गंगा की सफाई के विषय में कहा कि इस कार्य को ठेकेदारों से कराने के बजाय इसकी जिम्मेदारी सामाजिक संस्थाओं को दी जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, केके पांडे, प्रदीप अवस्थी, जयशंकर, संतोष बग्गड़, सीपी त्रिपाठी, रवींद्र, शिवदान सिंह, आरएम जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें