कानपुर में आयुष सेतु का उद्घाटन करने पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य
लंबे समय से जाम से जूझ रहे कानपुर दक्षिण के वासियों को अब जाम से राहत मिल जाएगी। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फजलगंज से चावला मार्केट को सीधा जोडऩे वाले पुल का लोकार्पण कर इस पुल का नाम कुपवाड़ा मेंं आतंकी हमले में शहीद हुए कैप्टन आयुष यादव रेल उपरिगामी सेतु के नाम पर घोषित किया। इस मौके पर आयुष के माता पिता को भगवान कृष्ण की तस्वीर देकर संमानित किया।
उन्होंने पुल के निर्माण कार्य की प्रशंसा की और कहा कि आयुष यादव की शहादत का बेकार नहीं जाएगी। पाकिस्तान को इसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। केशव प्रसाद को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। जिस पर पुलिस को लाठी पटकर लोगोंं को खदेडऩा पड़ा। बता दें कि इस समानांतर पुल का निर्माण 2013 से चल रहा है। जिसे अप्रैल में पूर्ण किया गया। इस मौके पर सांसद मुरली मनोहर जोशी, देवेद्र सिंह, विधायक महेश त्रिवेदी समेत भाजपा केजिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जरा इस ओर भी नजर ए इनायत करे दें मुख्यमंत्री जी
- 2006 से सीओडी पुल बन रहा लेकिन अभी तक फोर लेन तो दूर दो लेन का काम भी नहींं हो सका।
- शुक्ला गंज को जोडऩे वाला झाड़ी बाबा पुल तीन साल से बन रहा है।
- अफीम कोठी से टाटमील को जोडऩे वाला निर्माणधीन झकरकटपुल अधूरा पड़ा है।
जिससे शहर वाहन सवार रेंगते हुए चलने को मजबूर है।