डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया झंडारोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस लाइन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झंडारोहण किया। झंडारोहण के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस विभाग की दक्षता के प्रदर्शन का अवलोकन किया। विभाग में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने व जन सुरक्षा एवं विभाग का सहयोग करने वाले 400 से अधिक प्रतिभागियों को उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। पुलिस लाइन में मौजूद लोगों का उत्साह देखने वाला था। हर शख्स देशभक्ति के रंग में डूबा था। भारत माता के जयकारों की गूंज से पुलिस लाइन का वातावरण उत्साहित कर देने वाला था।