फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पुलिस लाइन में उपमुख्यमंत्री ने किया झंडारोहण, ये रहीं खास बातें

Sat, 26 Jan 2019 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया झंडारोहण
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस लाइन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झंडारोहण किया। झंडारोहण के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस विभाग की दक्षता के प्रदर्शन का अवलोकन किया। विभाग में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने व जन सुरक्षा एवं विभाग का सहयोग करने वाले 400 से अधिक प्रतिभागियों को उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। पुलिस लाइन में मौजूद लोगों का उत्साह देखने वाला था। हर शख्स देशभक्ति के रंग में डूबा था। भारत माता के जयकारों की गूंज से पुलिस लाइन का वातावरण उत्साहित कर देने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें