फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष मोदी रोको प्रतियोगिता में लगा हुआ है: केशव प्रसााद मौर्य

Tue, 27 Mar 2018 09:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कार्यक्रम के पहले संवाद में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसााद मौर्य , कैबिनेट मंत्री सतीश महाना जनता से रूबरू
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम शुरू हो चुका है। कार्यक्रम के पहले संवाद में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसााद मौर्य , कैबिनेट मंत्री सतीश महाना जनता से रूबरू हुए।  गोरखपुर और फूलपुर में हुई हार पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता ने हमें उपचुनाव में हराकर 2019 में जीत का मार्ग प्रशस्त किया है। केशव ने कहा कि विपक्ष मोदी रोको प्रतियोगिता में लगा हुआ है। वो कहते हैं कि मोदी ने कुछ किया नहीं है। अगर कुछ नहीं किया है तो सभी विपक्ष के लोग एक क्यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का बेमेल गठबंधन मोदी का विजय रथ 2019 में नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
कार्यक्रम के पहले संवाद में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसााद मौर्य , कैबिनेट मंत्री सतीश महाना जनता से रूबरू
संवाद में केशव प्रसाद ने एक सवाल का जवाब देते हुए  कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार देश की सेवा के लिए है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे सक्तिशाली नेता हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। अपराध पर अंकुश के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारा लक्ष्य फूलमाला पहनाना नहीं, पुलिस कार्रवाई करेगी। अपराधी के खिलाफ सख्ती सेे कार्रवाई होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधी के मन में डर पैदा हुआ है।स्वतंत्रव देव सिंह ने कर्नाटक चुनाव में उनकी सहभागिता को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव हर हाल में बीजेपी जीतेगी।
विज्ञापन

4 of 4
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
प्रदेश सरकार द्वारा केस वापस लिए जान के प्रश्न का जवाब देते हुए बीजेपी नेता राणा ने कहा कि जब दंगों का नाम आता है तो सपा की याद आती है। मुझ पर रासुका लगाकर बांदा जेल में ड़ाल दिया गया। उन्होने कहा कि हम माताओं बहनों के हक की लड़ाई लड़ते हैं। मुझ पर बहुत सी धाराएँ लगाई गई। मैनें तत्कालीन सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि कुछ धाराएं अगर बचीं हों तो पाकिस्तान से मंगा लो। हम महिलाओं और बहनों के हक की लड़ाई लड़ने वालें लोग हैं। ये मुकदमें राजनीतिक दुर्भावना से लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें