केस्को कर्मी को पीटने वाले पुलिस कर्मी ने मांगी माफी कानपुर। बिजली मरम्मत का काम कर लौट रहे केस्को संविदा कर्मी विशाल को बर्रा बाईपास पर पीटने वाले पुलिस कर्मी ने शुक्रवार को माफी मांगी। लॉकडाउन में काम करने की मजबूरी की बात न सुनकर बर्रा थाने के पुलिस कर्मियों ने विशाल को पीटा था। इससे केस्को कर्मचारियों में नाराजगी थी। इस संबंध में बर्रा थाने के एसओ ने गोविंद नगर एक्सईएन गुरजीत सिंह को फोन कर संबंधित संविदा कर्मचारी विशाल को थाने बुलवाया। जिन पुलिस वालों ने उन्हें पीटा था, उनसे माफी मंगवाई और चाय पिलवाकर विदा किया। यह भी आश्वस्त किया कि अब भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी।