फोटो
कानपुर। केस्को प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने शुक्रवार को हरजिंदर नगर से लाल बंगला तक चल रहे भूमिगत विद्युत नेटवर्क कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी रफ्तार और खराब गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताई। अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि सिनलेस इलेक्ट्रिकल प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने परियोजना को तय समय में पूरा करने के लिए दिनवार कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए भी कहा। पुराने विद्युत ढांचे को व्यवस्थित ढंग से हटाने के निर्देश दिए। नेहा जैन ने कहा कि पुराने मीटरों के स्थान पर नए मीटर लगाए जाएं। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।(संवाद)