कानपुर। रेलवे ने बंगलूरू जाने वाले यात्रियों को राहत दी है और दो स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 31 मई से चलेंगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर- 04131 स्पेशल ट्रेन हर रविवार को कानपुर सेंट्रल से 31 मई से 12 जुलाई तक चलेगी। इसी तरह, 04132 स्पेशल ट्रेन बंगलूरू से तीन जून से 15 जुलाई तक हर बुधवार को चलेगी। (संवाद)