फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दबंगों ने युवक पर केरोसिन डाल लगाई आग, मां को पीट-पीट किया खून से लथपथ

Tue, 02 Apr 2019 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आग (फाइल फोटो)
विज्ञापन
हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कांशीराम कालोनी निवासी युवक ने ग्राम खेड़ा के चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट में युवक की मां चुटहिल हुई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने शाहाबाद कोतवाली पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप भी लगाया है। कांशीराम कालोनी निवासी शिवा (25) पुत्र बालकराम जूता-चप्पल गांठने का काम करता है। शिवा का आरोप है कि सोमवार शाम वह मां मीना के साथ घर पर ही था। इसी दौरान पुराने विवाद में ग्राम खेड़ा निवासी चार लोग घर में घुस आए।

 
विज्ञापन

मां के सामने बेटे को किया आग के हवाले

शिवा को लाठी डंडे से पीटा और बीच-बचाव करने आई मां मीना को भी धक्का दे दिया, जिससे उसके दांत टूट गए। इसके बाद आरोपियों ने शिवा पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। किसी तरह अन्य लोगों ने आग बुझाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद से उसे हरदोई रेफर कर दिया गया।

शिवा का आरोप है कि शाहाबाद कोतवाली में उसकी मां घटना की तहरीर लेकर गई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनीं और भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ओझा ने बताया कि कोई तहरीर लेकर उनके पास नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें