फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फर्जी शादी कर घर में रखा, किया यौन उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट कानपुर। जाजमऊ की युवती ने फर्जी शादी कर घर में रखने और यौन उत्पीड़न करने में युवक और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ एफआईआर कराई है। युवती का आरोप है कि उसे आर्य समाज का फर्जी भराकर धोखा दिया गया। युवक पहले से शादी शुदा है। उसकी बेटी भी है।
विज्ञापन


जाजमऊ निवासी युवती का आरोप है कि उसे जुराखन खेड़ा निवासी राहुल निषाद से तीन महीने से जान पहचान थी। दोनों अक्सर घूमने जाया करते थे। वह शादी का झांसा देकर उसे 27 अगस्त 2025 को बड़े चौराहे के होटल ले गया। यहां शारीरिक उत्पीड़न किया। 28 अगस्त को लखनऊ ले गया। युवती का आरोप है कि उसे फर्जी आर्य समाज का फार्म भराया और कहा कि दोनों की शादी हो गई है। उसे बंधक बना लिया और धमकी दी। उसका साथ दिनेश, संजय और लालू ने दिया। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें