फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विजयनगर में केडीए बनाएगा 35 लाख के स्टूडियो फ्लैट, टू-बीएचके, थ्री-बीएचके फ्लैट भी बनेंगे

Mon, 06 Mar 2023 12:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

केडीए ने लीज डीड निरस्त करते हुुए 23 मई को विजयनगर एच-ब्लॉक स्थित प्लॉट नंबर - 4 का कब्जा लिया था। केडीए ने वहां 11676 वर्गमीटर जमीन पर ग्राउंड प्लस 10 फ्लोर (11 मंजिला) और ग्राउंड प्लास 12 फ्लोर (13 मंजिला) टॉवर बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि विजयनगर में 48 थ्री-बीएचके, 84 टू-बीएचके और 105 स्टूडियो (वन -बीएचके) फ्लैट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
केडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केडीए विजयनगर में स्टूडियो (वन -बीएचके) फ्लैट बनाने जा रहा है। 237 फ्लैट बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसका डिमांड सर्वे शुरू किया जा चुक है। तीन श्रेणियों के फ्लैट बनाए जाएंगे जिनमें स्टूडियो, टू-बीएचके, थ्री-बीएचके फ्लैटों में से जिस तरह के फ्लैटों को खरीदने के लिए जितने आवेदन आएंगे, उसी के मद्देनजर निर्माण होगा। केडीए ने एक स्टूडियो फ्लैट की कीमत 35 लाख रुपये रखी है।

विज्ञापन


केडीए ने लीज डीड निरस्त करते हुुए 23 मई को विजयनगर एच-ब्लॉक (फैक्टरी एरिया स्कीम नंबर-1, ब्लाक एचएनएसडब्ल्यू वेस्ट-1) स्थित प्लॉट नंबर - 4 का कब्जा लिया था। केडीए ने वहां 11676 वर्गमीटर जमीन पर ग्राउंड प्लस 10 फ्लोर (11 मंजिला) और ग्राउंड प्लास 12 फ्लोर (13 मंजिला) टॉवर बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि विजयनगर में 48 थ्री-बीएचके, 84 टू-बीएचके और 105 स्टूडियो (वन -बीएचके) फ्लैट बनाए जाएंगे।

जमीन की कीमत, निर्माण लागत आदि के आधार पर इनकी कीमत भी निर्धारित कर दी गई है। एक - डेढ़ महीने में डिमांड सर्वे और उसी के आधार पर फ्लैटों की संख्या निर्धारित करते हुए छह महीने में निर्माण शुरू कराने की योजना है। सब कुछ तय समय में हुआ तो दो साल में निर्माण पूरा हो जाएगा।

बैंक से मिलेंगे डिमांड सर्वे फार्म
डिमांड सर्वे के दौरान फ्लैट खरीदारों को केडीए की तरफ से तय किए गए बैंक की शाखाओं से आवेदन फार्म खरीदना पड़ेगा। फार्म को टोकन मनी के साथ बैंक में ही जमा करने की सुविधा मिलेगी। बैंक, पंजीकरण धनराशि, सर्वे अवधि का निर्धारण 6 मार्च को होने और 9 मार्च से सर्वे शुरू होने की संभावना जताई गई है। टोकनमनी 10,000 से 30,000 तक हो सकती है। आवेदक जो टोकनमनी जमा करेंगे, उसे आवंटन के दौरान शेष धनराशि में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

फ्लैट का प्रकार                    संख्या    कीमत
स्टूडियो फ्लैट                        48        35 लाख रुपये
टू-बीएचके विथ स्टडी रूम     84        67 लाख रुपये
थ्री-बीएचके                        105        76 लाख रुपये

ऐसा होगा स्टूडियो फ्लैट
इसमें दो कमरे होंगे। पहला कमरा लिविंग रूम होगा, जिसमें रसोईघर भी बनेगा। दूसरा बेडरूम होगा। शौचालय, स्नानागार भी बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें