जमीन की कीमत, निर्माण लागत आदि के आधार पर इनकी कीमत भी निर्धारित कर दी गई है। एक - डेढ़ महीने में डिमांड सर्वे और उसी के आधार पर फ्लैटों की संख्या निर्धारित करते हुए छह महीने में निर्माण शुरू कराने की योजना है। सब कुछ तय समय में हुआ तो दो साल में निर्माण पूरा हो जाएगा।
बैंक से मिलेंगे डिमांड सर्वे फार्म
डिमांड सर्वे के दौरान फ्लैट खरीदारों को केडीए की तरफ से तय किए गए बैंक की शाखाओं से आवेदन फार्म खरीदना पड़ेगा। फार्म को टोकन मनी के साथ बैंक में ही जमा करने की सुविधा मिलेगी। बैंक, पंजीकरण धनराशि, सर्वे अवधि का निर्धारण 6 मार्च को होने और 9 मार्च से सर्वे शुरू होने की संभावना जताई गई है। टोकनमनी 10,000 से 30,000 तक हो सकती है। आवेदक जो टोकनमनी जमा करेंगे, उसे आवंटन के दौरान शेष धनराशि में समायोजित किया जाएगा।
फ्लैट का प्रकार संख्या कीमत
स्टूडियो फ्लैट 48 35 लाख रुपये
टू-बीएचके विथ स्टडी रूम 84 67 लाख रुपये
थ्री-बीएचके 105 76 लाख रुपये
ऐसा होगा स्टूडियो फ्लैट
इसमें दो कमरे होंगे। पहला कमरा लिविंग रूम होगा, जिसमें रसोईघर भी बनेगा। दूसरा बेडरूम होगा। शौचालय, स्नानागार भी बनेगा।