फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीए वीसी ने लौटाई 40 अवैध निर्माणों की सूची, जय के अवैध निर्माणों पर भी चल सकता है बुलडोजर

Fri, 05 Feb 2021 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केडीए, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला सकता है। शुक्रवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने प्रवर्तन विभाग की टॉप-40 अवैध निर्माणों की सूची लौटा दी। सूची में ‘खेल’ की आशंका थी।
विज्ञापन


वीसी ने सभी बड़े अवैध निर्माणों को शामिल करते हुए संशोधित सूची दो दिन में तलब की है। प्रयागराज में अतीक अहमद सहित अन्य माफियाओं की अवैध इमारतों को ढहाने के बाद यहां भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

शासन और कमिश्नर के निर्देश पर केडीए प्रत्येक जोन में 10 - 10 बड़े अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाने के लिए चिन्हित कर रहा है। प्रवर्तन प्रभारी डॉ. गुडाकेश शर्मा ने गुरुवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को चारों जोनों के 40 अवैध निर्माणों की सूची सौंपी थी।
विज्ञापन


प्राधिकरण सूत्रों के अनुसार वीसी ने इस सूची में कुछ चर्चित अवैध निर्माणों के नाम गायब देख नाराजगी जताई। उन्होंने सूची को लौटाते हुए कहा कि नए सिरे से निष्पक्ष रूप से हर जोन में 10 - 10 बड़े अवैध निर्माणों की सूची तैयार की जाए। सूची तैयार होेने के बाद ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें