फोटो।
कानपुर। बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कार्य कराए जाने पर मंगलवार को केडीए की टीम ने दो भूखंड सील किए। केडीए जोन-2बी के विशेष कार्याधिकारी सत् शुक्ला ने बताया कि जूही और सरोजनीनगर, फजलगंज के भूखंड संख्या- 120 व 103 (122/235 पार्ट) में तरुण जौली, वरुण जौली करीब चार साै वर्ग मीटर में केडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण करा रहे थे। इस पर उसे सील कर दिया गया। (संवाद)