अवैध तरीके से दर्ज करा लिए हैं नाम
टीम में नायब तहसीलदार मौजीलाल, लेखपाल जगजीवन राम और विशम्भर दयाल से ग्राम-कल्यानपुर कला, सतबरी की आराजीवार अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच कराई गई। जांच में पता चला कि इन दोनों गांव की विभिन्न आराजियों की 36 जमीनों पर काश्तकारों ने अवैध तरीके से वर्तमान खतौनी में अपने नाम दर्ज करा लिए हैं।
जमीन की अनुमानित कीमत 120 करोड़
ओएसडी ने बताया कि इन दोनों गांव की जमीन की अनुमानित कीमत 120 करोड़ रुपये है। कल्यानपुर कला में जमीन की वर्तमान दरें 36,900 रुपये वर्गमीटर हैं। इस लिहाज से यहां की 2413 वर्ग मीटर जमीन की कीमत करीब नौ करोड़ रुपये है। इसी प्रकार सतबरी की 52,950 वर्ग मीटर जमीन की 21000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अनुमानित कीमत 111 करोड़ रुपये है।
नियमानुसार कराई जा रही है जांच
इन पर अवैध तरीके से दर्ज निजी काश्तकारों के नाम को खारिज कराने और प्राधिकरण का नाम खतौनी में दर्ज कराने के लिए अधिवक्ता नामित किए गए। उन्हें ऑनलाइन वाद दर्ज कर प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद संबंधित खतौनियों में केडीए का नाम दर्ज हुआ। डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के स्वामित्व की अन्य आराजियों की भी नियमानुसार जांच कराई जा रही है।