फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीए ने दिवाली पर लॉन्च की स्पेशल ‘रेजीडेंसी स्कीम’

Tue, 25 Oct 2016 08:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए)
विज्ञापन
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने दिवाली के अवसर पर रेजीडेंसी योजना लांच कर दी है। किदवई नगर, ओ ब्लॉक सब्जीमंडी स्थित प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन 264 फ्लैटों के लिए 28 अक्तूबर से आवेदन शुरू होंगे। योजना के टू बीएचके और टू बीएचके विथ स्टडी वाले फ्लैटों की कीमत 30 लाख रुपये से शुरू होकर करीब 41 लाख रुपये तक होगी। एक्सिस बैंक की शाखाओं में उपलब्ध फार्मों के जरिए योजना में 15 नवंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। केडीए के संयुक्त नगर आयुक्त राकेश यादव ने बताया कि योजना के स्टिल्ट प्लस छह मंजिला टावरों में टू बीएचके श्रेणी के 72 और टू बीएचके विथ स्टडी वाले 192 फ्लैटों का निर्माण होगा। 28 अक्तूबर से योजना में आवेदन शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें