कानपुर। रेलबाजार निवासी शाहीन ने फर्जी तरीके से केडीए की जमीन बेचने के आरोप में एफआईआर कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शाहीन के मुताबिक आरोपियों ने देहली सुजानपुर में 50 वर्ग गज का प्लाट दिखाकर साढ़े सात लाख रुपये ले लिए। 2024 में वहां प्लाट बनवाने लगीं तो केडीए की ओर से नोटिस आ गया। 2025 में उन्हें पता चला कि जिस जमीन को बेचा गया है वह केडीए की है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।