कानपुर। गुडवेल सीरीज टी-20 क्रिकेट में शनिवार देर रात आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में सीपी इलेवन और केसीए चेयरमैन इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें केसीए चेयरमैन इलेवन ने सीपी इलेवन को रोमांचक मैच में 15 रन से पराजित किया।
टॉस जीतकर सीपी इलेवन ने पहले केसीए चेयरमैन इलेवन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। केसीए चेयरमैन इलेवन ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाए। कप्तान सुल्तान ने नाबाद 42 रन, तेजस कनौडिया ने 41, सौरभ सिंह ने 36 और गोपाल सिंह ने 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अनुभव सिंह, राजेश कुमार, हर्ष ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में सीपी इलेवन की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन ही बना सकी। इसमें गौरांग राठी ने 73 रन, अखिल कुमार ने 26 रन ही पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में रवि सोनकर ने दो, गोपाल सिंह, शैलेंद्र शुक्ला, विनीत रुंगटा, राम सिंह व अंकुल जैन ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच गोपाल सिंह को चुना गया। यहां पर केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, संजय तिवारी, अश्विनी कोहली आदि रहे।