फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन पर कैटरीना का डांस, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। युवक और युवतियों को इस समय रील बनाने का बुखार से चढ़ा है। रविवार को कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के पास कैटरीना नाम की युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कल्याणपुर में डांस कर रही युवती के वीडियो पर कानपुर की कैटरीना लिखा हुआ है। इस युवती के कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन, कल्याणपुर स्टेशन पर तीन-चार वीडियो वायरल हुए हैं।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन के बाहर डांस करते हुए बने वीडियो में लोग बाइक और कार रोककर डांस देखते हुए दिख रहे हैं। कई बार ट्रैफिक पुलिस ने युवती और युवकों को हिदायत भी दी लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई और वीडियो बनाती रही। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें, इससे पहले स्टेशन के नीचे जीटी रोड पर भी कुछ दिन पहले वीडियो बनाने पर रिया नाम की युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें