फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कथासंगम 2.0 में संस्कृति और सृजनात्मकता का किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एनएलके ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ओर से लाजपतभवन में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव कथासंगम 2.0 का आयोजन किया गया। इसमें नंदलाल खन्ना विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और एनएलके पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, संस्कृति और सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने किया। प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। नंदलाल खन्ना विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नाट्य, नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावविभोर किया।

एनएलके पब्लिक स्कूल के बच्चों की ओर से प्रस्तुत युगोत्सव कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इको सेवर्स बैंड ने बाल्टी, ड्रम, मटकी, घुंघरू एवं अन्य साधनों से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी जम्मू-कश्मीर एमएन सवरवाल, निदेशक डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी, संचिता कपूर, अवधेश त्रिपाठी, अमिता कालरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें