कानपुर। यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन की विजेता काशी रुद्रास टीम जीत का जश्न मनाने के लिए बुधवार को कमला टावर से ट्रॉफी टूर निकालेगी। शनिवार को लखनऊ में खेले गए फाइनल मुकाबले में काशी रुद्रास ने मेरठ मेवरिक्स को आठ विकेट से मात देकर दूसरी बार यूपी लीग का खिताब अपने नाम किया।
टीम का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। इससे पहले काशी रुद्रास ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए पहले सीजन में भी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। टीम शहर के प्रतिष्ठित जेके समूह की है। टूर की शुरुआत सुबह 11:15 बजे से कमला टावर स्थित मुख्यालय से की जाएगी। (संवाद)