फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग की तैयारी में जुटी काशी रुद्रास टीम, ग्वालियर चीता टीम को हराया

विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में ग्वालियर के खिलाड़ी को आउट करने के बाद जश्न मनाते काशी रुद्रास के खिलाड - फोटो : यूपीसीए
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के तीसरे सत्र का शुभारंभ 17 अगस्त को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। लीग में हिस्सा लेने वाली काशी रुद्रास की टीम ने मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में तैयारियों के तहत मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग की टीम ग्वालियर चीता के साथ अभ्यास मैच खेला। इसमें काशी रुद्रास के बल्लेबाज करन शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की।
विज्ञापन


करन ने आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से अर्धशतक बनाया। टीम से खिलाड़ी उपेंद्र यादव, शुभम, यशोवर्धन, शिवम मावी ने भी ग्वालियर चीता के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया। अभ्यास मैच में काशी रुद्रास ने ग्वालियर चीता टीम को करारी शिकस्त दी। बुधवार को भी अभ्यास मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें