फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर से जुड़ी हैं काशी रुद्रास की जड़ें, यहीं रहेगा होम ग्राउंड

विज्ञापन
ट्राॅफी के साथ काशी रुद्रास टीम के गौरव बत्रा व हिमांशु मेहता।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। हमारी जड़ें कानपुर से जुड़ी हैं। यहीं अभ्यास कर हमने सफलता पाई है इसलिए हमारा होम ग्राउंड कानपुर ही रहेगा। हालांकि यदि वाराणसी में मैच होंगे तो खेलना हमें गर्व का अनुभव कराएगा।
विज्ञापन


यह बातें यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन की विजेता काशी रुद्रास टीम के सदस्य गौरव बत्रा और हिमांशु ने बुधवार को कहीं। इससे पहले टीम ने द्वारकाधीश मंदिर में पूजन कर ट्रॉफी टूर की शुरुआत की। यहां से टीम मुख्यालय कमला टॉवर पहुंची जहां प्रशंसकों के साथ खुशी साझा की।

यूपी टी 20 लीग के अब तक हुए तीन सीजन में काशी रुद्रास ने दो बार खिताब अपने नाम किया है। टीम ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए पहले सीजन में भी चैंपियनशिप जीती थी। टीम के मालिकाना हक जेके ग्रुप के पास हैं। गौरव बत्रा ने बताया कि इस बार खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।
विज्ञापन


कप्तान करन शर्मा लीग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और शिवम मावी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। अगले सीजन में टीमों की संख्या बढ़ने को लेकर उन्होंने कहा कि यह फैसला लीग काउंसिल पर निर्भर करता है लेकिन संभावना है कि चौथे सीजन में आठ टीमें उतरेंगी। टीम गुरुवार को वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन करेगी और अपनी चैंपियन ट्रॉफी वहां भी ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें