कानपुर। यूपी टी-20 लीग की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दो बार की चैंपियन काशी रुद्रास की टीम सोमवार से जेके लोको मैदान पर अभ्यास करेगी। बारिश के कारण पहला सत्र निर्धारित समय से कुछ देर बाद शुरू होने की संभावना है। मौसम सामान्य होने पर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। शिविर में शामिल 25 खिलाड़ी नियमित अभ्यास के साथ अभ्यास मैच खेलेंगे, जिससे टीम संयोजन और मैच रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
टीम की कमान अनुभवी कप्तान करन शर्मा के हाथों में रहेगी। उन्हें कानपुर के विकेटकीपर-बल्लेबाज उपेंद्र यादव का भी साथ मिलेगा। काशी रुद्राश ने यूपी टी-20 लीग के पहले सीजन और तीसरे सीजन में खिताब अपने नाम किया था।