फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक अप्रैल से 14 मई तक अनवरगंज तक ही चलेगी कासगंज-लखनऊ पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन और गंगा पुल बायां किनारा के बीच ब्रिज नंबर-110 पर इंजीनियरिंग कार्य होना है। इसके लिए एक अप्रैल से 13 मई तक ट्रैफिक व पावर ब्लाॅक लिया जाएगा। इस दौरान कासगंज-लखनऊ पैसेंजर अनरगंज तक ही जाएगी। साथ ही दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन भी किया गया है। से एक अप्रैल से 13 मई तक
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि कासगंज से लखनऊ के बीच चलने वाली 55346/55345 कासगंज-लखनऊ जंक्शन पैसेंजर लखनऊ के स्थान पर अनवरगंज तक ही चलेगी। यह ट्रेन एक से 14 मई तक अनवरगंज से लखनऊ जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह, उदयपुर सिटी से छह, 13, 20, 27 अप्रैल और चार व 11 मई को चलने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कासगंज-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-अयोध्या धाम जंक्शन-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कासगंज-शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी-बुढ़वल-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन फर्रुखाबाद, गुरसहायगंज, कन्नौज, अनवरगंज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम व मनकापुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। बांद्रा टर्मिनस से चार, 11, 18, 25 अप्रैल, दो व नौ मई को चलने वाली 20921 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कासगंज-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कासगंज-शाहजहांपुर-आलमनगर-लखनऊ जंक्शन के रास्ते जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन फर्रुखाबाद, कन्नौज, अनवरगंज व कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें