फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीआईएससीई बोर्ड में 97.4 फीसदी अंक लाकर कार्तिक बने जिला टॉपर

Fri, 01 May 2026 02:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस) बोर्ड द्वारा गुरुवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिले के दो स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। हाईस्कूल में 97.4 फीसदी अंक पाकर जेके मिलेनियम स्कूल के कार्तिक ने जिला टॉप किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद गुरुवार को सीआईएससीई बोर्ड का परिणाम भी जारी हो गया। इस बोर्ड से जिले में जेके मिलेनिमय स्कूल अकबरपुर व इन्फेंट पब्लिक स्कूल रूरा संचालित हो रहे हैं। गुरुवार को घोषित हुए परिणाम ने दोनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है। अकबरपुर के जेके मिलेनिमय स्कूल की प्रधानाचार्य माधवी सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में उनके स्कूल से 30 बच्चों ने परीक्षा दी थी। स्कूल के छात्र कार्तिक यादव ने 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया।
वहीं, युवराज यादव ने 94.2 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं इन्फैंट पब्लिक स्कूल की शिफा राज ने 93.8 फीसद अंक पाकर विद्यालय टॉप किया है वह जिले में तीसरे स्थान पर रही हैं। मेधावियों के बेहतर प्रदर्शन पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। बच्चों के बेहतर अंक आने पर अभिभावकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्कूलों में मेधावियों का सम्मान किया गया। शिक्षकों व पड़ाेसियों ने सबी को बधाई दी।
विज्ञापन

.................
मेधावियों की सफलता पर किया प्रोत्साहित
जेके मिलेनिमय स्कूल के कार्तिक के जिला टॉप करने पर स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। परिवार के लोगों का मुंह मीठा कराया। प्रधानाचार्य माधवी सिंह ने बताया कि कार्तिक ने जीव विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं, अनिकेत यादव ने शारीरिक शिक्षा में 100 में से 100 अंक हासिल किए। विद्यालय के अनंत पांडे 91.8 फीसदी अंक लाकर तीसरे, कृष्णा यादव ने 90.8 फीसदी अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। बताया कि कई छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कुल 60 फीसदी छात्र डिस्टिंक्शन के साथ उत्तीर्ण हुए, जो विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर जेके ग्रुप ऑफ स्कूल की सचिव उमा सिंह सेंगर ने बच्चों और उनके परिवारवालों को इस सफलता के लिए बधाई दी। वहीं, प्रबंधक सुमित अवस्थी ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें नए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
..................
मेहनत से पाई सफलता, इंजीनियर बनना चाहती शिफा
रूरा। इन्फेंट पब्लिक स्कूल के मेधावियों का परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्कूल की प्रधानाचार्य निहारिका ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल की छात्रा शिफा राज ने 93.8 फीसदी अंक लाकर विद्यालय टॉप किया है। वहीं, अनुराग सिंह चंदेल 91.2 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहे हैं। इसी तरह दीप्तांशु ने 90.8 फीसद, सुशांत सक्सेना 84.8 फीसदी, यश पांडेय 80.2 फीसदी, प्रज्ञा 80 फीसदी, शुभ मिश्रा 86 फीसदी, जाह्नवी अग्निहोत्री 81.6 फीसदी, आदित्य सिंह 80 फीसदी, ओजस मिश्रा 79.5 फीसदी अंक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। मेधावियों का प्रोत्साहित कर इसी लगन से मेहनत करने की प्रेरणा दी। वहीं, शिफा ने बताया कि पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। बताया कि वह इंटर में विज्ञान विषय लेकर इंजीनियर बनना चाहती हैं। वहीं अनुराग सिंह चंदेल ने बताया कि उनका भी सपना इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें