फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिठूर में तिरंगा यात्रा…उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, MLA अभिजीत सिंह सांगा बोले- नया भारत झुकने वाला नहीं

Sun, 10 Aug 2025 03:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर में विधायक अभिजीत सिंह सांगा के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और नेताओं ने नए भारत के सशक्त होने की बात कही।
विज्ञापन
बिठूर में भव्य तिरंगा यात्रा निकली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में  हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को बिठूर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन

बिठूर में भव्य तिरंगा यात्रा निकली - फोटो : amar ujala
यात्रा रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होकर नानाराव पेशवा स्मारक पार्क तक गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगे झंडे थे और वे भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे देशभक्ति नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

बिठूर में भव्य तिरंगा यात्रा निकली - फोटो : amar ujala
नया भारत झुकने वाला नहीं
यात्रा के समापन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भारत ने पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के तहत लिया, जिससे हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत झुकने वाला नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें