फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर के कृष्णा स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के कृष्णा अग्रवाल स्वीडन में गोथिया कप स्पेशल फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका चयन इंडिया स्पेशल फुटबॉल टीम में हुआ है। यह टूर्नामेंट 12 जुलाई से स्वीडन के गोथेनबर्ग में हो रहा है।
विज्ञापन


कृष्णा कैंट स्थित प्रेरणा स्पेशल स्कूल के छात्र हैं। उनकी उपलब्धि पर स्कूल के साथ कानपुर के फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह है। वह कोच सत्येंद्र सिंह यादव की देखरेख में फुटबाॅल के गुर सीख रहे हैं। भारतीय टीम में चयन की प्रक्रिया 8 से 17 जून तक ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में हुई। भारतीय टीम में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हैं।

कृष्णा अग्रवाल के अलावा पंजाब के हरमनप्रीत, बिहार के मयंक, पश्चिम बंगाल के संजीव पात्रा और नफीस, कश्मीर के अयाज, पंडुचेरी के स्टेनली, छत्तीसगढ़ के सत्यांशु और दिल्ली के एनोस शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से सत्येंद्र सिंह यादव, बिहार से नीतीश मिश्रा, छत्तीसगढ़ से नागेश ठाकुर, कश्मीर से फिरदौस और मध्य प्रदेश और पांडिचेरी से पुष्पेंद्र व ऑनेसिस ने टीम को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूलुल हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, कार्यालय अधीक्षक वंदना सिन्हा, प्रधानाचार्या शिखा अग्रवाल और वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट सुब्रत बद्र ने कृष्णा को शुभकामनाएं दी। स्पेशल ओलंपिक्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे, मनोज सिंह और इंद्रपाल ने भी कृष्णा और कोच को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें