फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूब पर सबको हैरान कर रहा इस ‘बदमाश कंपनी’ का ‘लव डोज’

Wed, 08 Feb 2017 08:37 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लव डोज वेब एपिसोड के कुछ सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘टशन’, ‘तन्नू वेड्स मन्नू’, ‘दबंग’, ‘देसी तमंचे’ और ‘कटियाबाज’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में जिस कनपुरिया अंदाज को देखकर सिनेमाहॉल तालियों, सीटियों और ठहाकों से गूंज जाता था अब वही स्टाइल इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। दरअसल कानपुर के ही कुछ बकइत (होनहार) लड़कों का गैंग (मंडली) अपने ‘लव डोज’ का वेब एपिसोड यूट्यूब पर ला चुका हैं।
विज्ञापन


दीवाना बना दिया
इंजीनियरिंग पढ़ने वाले इन कनपुरिया लड़के-लड़कियों ने अपने फक्कड़ी डायलॉग, एक्टिंग और एक्शन सीन्स के जरिए लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। हालांकि ये अभी इन युवा कलाकारों का शुरुआती दौर है लेकिन कम समय में इतनी तेजी से फेमस हो जाना कोई मामूली बात नहीं है। आज हम आपको बताते हैं इन्हीं कनपुरिया बकइतों के बारे में जो इन दिनों यू ट्यूब पर अपने वेब एपिसोड्स के जरिए लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।

फरवरी 2016 में ‘सिनेमिथ’ हुआ था शुरू
सिनेमिथ वेब चैनल चलाने वाले पनकी में रहने वाले अर्जुन अमन ने बताया कि वह कानपुर के एक इंजीनियर कॉलेज से पढ़ाई कर चुके हैं। कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में ‘कनपुरिया टशन’ को पूरे हिन्दुस्तान ने खूब पसंद किया। अब बड़े पर्दे और बिग बजट पर काम करना आसान तो है नहीं तो इस लिहाज से यूट्यूब पर फरवरी 2016 में ‘सिनेमिथ’ के नाम से वेब चैनल शुरू किया। काम छोटा नहीं था अकेले होने वाला भी नहीं था तो इंजीनियरिंग कर रहे कुछ और दोस्तों को अपने साथ इस अनोखे काम में शामिल किया। एक-एक करके टीम बढ़ती गई और काम तेजी से शुरू हो गया।  
विज्ञापन


‘लवडोज’, ‘जिंदगी’ , ‘डर’ और ‘जोकर’
यू ट्यूब पर सिनेमिथ वेब चैनल में अब तक कई शॉर्ट फिल्में एपिसोड वाइज रिलीज की जा चुकी हैं। ‘लवडोज’, ‘जिंदगी’, ‘डर’, ‘जोकर’, ‘हाय अर्जुन’, ‘फाइव कॉमन टीचर इन अवर स्कूल’ टाइटल से एपिसोड किए जा चुके हैं। कनपुरिया डायलॉग और स्टाइल के साथ क्राइम, कॉमेडी, हॉरर थीम पर सीरियल बनाये जा चुके हैं। अब रियल स्टोरीज पर काम किया जा रहा है। सिनेमिथ प्रोडक्शन टीम में रितेश परिहार, अभिषेक, रिचा, श्वेता, नेहा के अलावा कई और साथी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


देखें सिनेमिथ वेब एपिसोड के कुछ वीडियो...







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें