फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैली:अब एक क्लिक पर छात्रों को मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक क्लिक पर छात्रों को मिलेगी जानकारी -विवि में बनाया जा रहा है सॉफ्टवेयर, माह के अंत तक हो सकता है लांच माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय पूरी तरह से हाईटेक होता जा रहा है। ह छात्रों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय अपना स्वयं का सॉफ्टवेयर बनाना है, जो माह के अंत तक लांच किया जा सकता है। विश्वविद्यालय में छात्रों का सबसे मुश्किल काम माइग्रेशन सर्टिफिकेट, मार्कशीट निकालना, डिग्री निकालना, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना सहित अन्य होता था। दूसरे शहर में रहने वाले छात्रों के लिए और भी मुश्किल था, कारण एक बार में विश्वविद्यालय आने भर से काम पूरा नहीं होता था। छात्र कई बार किराया खर्च करके विश्वविद्यालय आते हैं और अधूरे काम के साथ वापस चले जाते थे छात्रों की समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय अपना सॉफ्टवेयर लांच करने जा रहा है। छात्रों को इन दस्तावेजों संबंधी कार्य पूरे करने के लिए विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।सब कुछ ऑनलाइन होगा। अभी भी कुछ दस्तावेज ऑनलाइन है लेकिन कुछ अभी भी सुचारू रूप से नहीं थे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने कहा विश्वविद्यालय अपना सॉफ्टवेयर 25 नवंबर को लॉन्च करने जाना है। इसके बाद छात्रों को दस्तावेजी संबंधी समस्याओं के लिए संस्थान आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें