फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के मुलाजिम ही खुद पैसे लेकर लगवाते हैं रेहडियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के मुलाजिम ही खुद पैसे लेकर लगवाते है रेहडियां क्रासर - नगर निगम के हाउस की मीटिंग में पूर्व डिप्टी मेयर ने उठाया मामला, दो मुलाजिमों के नाम तक बताएं खास बात मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम कमिश्नर ने दिया जांच करवाने का भरोसा माई सिटी रिपोर्टर मोहाली। शहर में अवैध तरीके से लगने वाली रेहडी फड़ी के मामले में एक बार फिर नगर निगम के मुलाजिमों पर ही  गंभीर आरोप लगे हैं। पूर्व डिप्टी मेयर मनजीत सेठी ने निगम ने  मीटिंग में यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि निगम के मुलाजिम ही पैसे लेकर रेहड़ियां लगवा रहे हैं। उन्होंने मुलाजिमों के नाम तक हाउस में बताए। जिसके बाद नगर निगम के कमिश्नर डॉ कमल गर्ग ने मामले की गंभीरता को देखते इसकी जांच करवाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भी जो जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुुताबिक मंगलवार को मीटिंग में स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़े मामलों के निपटारे संबंधी अपील अथारिटी के अधिकार कमिश्नर को देने का एजेंडा जब आया तो पूर्व डिप्टी मेयर मनजीत सेठी ने सवाल उठाया। उनका कहना था कि नगर निगम के निगम के मुलाजिम खुद पैसे लेकर रेहड़ियां लगवाते हैं। उन्होंने इस संबंधी हाउस की मीटिंग  में दो मुलाजिमों के नाम भी खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि फेज-3बी1 में यह चीज सामने आई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में इस दिक्कत को दूर नहीं किया जा सकता है। उन्होंने  एक मामले का हाउस में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से यह मामला निपट पाया है।  हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद निगम के कमिश्नर को स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़े केसों के लिए कमिश्नर को राइट दिए गए। जिक्रयोग है कि शहर की सभी मार्केटों में रेहड़ी फड़ी वालों की दिक्कत काफी बढ़ गई है। इस वजह से लोगों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है । इस चीज को दूर करने के लिए  सारी रणनीति बनाई जा रही है। जगह की दिक्कत से वेंडिंग जोन तक नहीं बन पाए हाउस की मीटिंग में नगर निगम के कमिश्नर डॉ कमल कुमार गर्ग ने कहा कि अभी तक स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने के लिए जगह नहीं मिल पाई है। क्योंकि निगम के पास जगह नहीं है। जबकि गमाडा से अभी उन्हें जवाब नहीं मिला है। ऐसे में यह काम अधर में लटका हुआ है। हालांकि वह खुद इस मामले को जल्दी हल करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें