19 लेखपालों के निलंबन के विरोध में बैठक करते उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील सदर के लेखपाल
- फोटो : Amar Ujala
कानपुर। शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना में अपात्रों को लाभ पहुंचाने के मामले में निलंबित किए गए 19 लेखपालों के समर्थन में आए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के सदस्यों ने गुरुवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। सुबह 10 बजे तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू किया। मामला बढ़ने की आशंका में एसडीम सदर दीपक पाल और तहसीलदार अतुल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लेखपालों का पक्ष जाना। लेखपालों ने कहा कि उन्हें जिस आरोप में निलंबित किया गया है, उसके सबूत उपलब्ध नहीं कराए गए। यानी जिन फॉर्मों में गड़बड़ी बताकर उनका निलंबन हुआ वे फॉर्म दिखाए जाने चाहिए। लेखपालों ने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि जिन फॉर्मों में गड़बड़ी के आधार पर उनका निलंबन हुआ वह फॉर्म तहसील आए ही नहीं। इस पर एसडीएम ने नए सिरे से जांच कराने का आश्वासन दिया। नेपाल उन्होंने 4 दिन का समय दिया और कहा कि 4 दिन बाद भी अगर उचित फैसला नहीं हुआ तो पूरे जिले के लेखपाल तहसीलों में कामकाज ठप कर देंगे।