फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर चिड़ियाघर के शेरों को पिलाया जा रहा इम्यूनो बूस्टर, डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

Sun, 09 May 2021 06:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

इटावा स्थित लायन सफारी में दो शेरनी संक्रमित मिलने के बाद कानपुर चिड़ियाघर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर में शेर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की दूसरी लहर इंसानों के साथ जानवरों को भी संक्रमित कर रही है। इटावा स्थित लायन सफारी में दो शेरनी संक्रमित मिलने के बाद कानपुर चिड़ियाघर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। यहां तेंदुए, शेरों समेत अन्य वन्यजीवों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


इनकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इम्यूनो बूस्टर पिलाया जा रहा है। हैदराबाद चिड़ियाघर और इटावा लायन सफारी में शोरों के कोरोना संक्रमित मिलने से कानपुर चिड़ियाघर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। जानवरों के भोजन के साथ उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने पर पूरा ध्यान दे रहा है।

वर्तमान में चिड़ियाघर में 5 शेर, 8 बाघ और 21 तेंदुआ हैं। जिनके खाने से लेकर साफ - सफाई पर पूरा जोर दिया जा रहा है। डॉ यूसी श्रीवास्तव ने बताया कि कई विटामिनों का मिश्रण करके इम्यूनिटी बूस्टर दिया जा रहा है। जिससे पाचन शक्ति बढ़ जाएगी और इम्यूनिटी बढ़ जाएगी। अगर किसी तरह का संक्रमण उनके शरीर में आता भी है तो किसी तरह का नुकसान नही पहुंचा पाएगा। 

वन्यजीवों के प्रति लगातार सतर्कता बरती जा रही है। उनके बाड़े में दो बार सैनिटाइजेशन किया जाता है। चिड़ियाघर के वन्यजीव पूरी तरह से स्वस्थ हैं। यहां के शेरों में कोई दिक्कत नहीं है। अगर किसी तरह की दिक्कत दिखती है तब जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ए. के. सिंह, उपनिदेशक चिड़ियाघर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें