बारिश में कच्चा मकान ढहने की खबर सुनकर सूरत से घर लौट रहे रवि कुमार (19) की रास्ते में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बुधवार को उसका शव पनकी धाम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला। रवि फतेहपुर के रुसिया गांव का निवासी था और सूरत की एक धागा फैक्टरी में काम करता था। जीआरपी ने टिकट और मोबाइल नंबर से परिजन को सूचना दी। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पुलिस हादसे की जांच कर रही है।