फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कैंसर को झेलते हुए थक गया हूं...इसलिए जान दे रहा हूं, सुसाइड नोट लिख ट्रेन के आगे कूदा युवक

Sun, 23 Apr 2023 12:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
कैंसर जितना खतरनाक है, उसका इलाज भी उतना दर्दनाक है...। एक साल से झेलते हुए थक गया हूं...इसलिए जान दे रहा हूं। कुछ इस तरह का सुसाइड नोट लिखकर चकेरी थाना क्षेत्र का कोयलानगर निवासी 38 वर्षीय अजय यादव ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। भारतीय खाद्य निगम से सेवानिवृत्त पिता राम लखन यादव ने बताया कि अजय को एक साल से गले का कैंसर था। डॉक्टरों से इलाज करा-कराकर परेशान हो गया था। शुक्रवार शाम वह बिना बताए घर से चला गया। कुछ देर बाद चकेरी पुलिस का फोन पहुंचा, तब बेटे के खुदकुशी करने की जानकारी हुई। बताया छोटे बेटे विजय और पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। इस घटना से वह पूरी तरह से अकेले पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें