फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाईमास्ट पोल में उतरे करंट से युवक की मौत, बचाने की कोशिश नाकाम, 10 मिनट तक तड़पता रहा शंभू

Sat, 01 Aug 2026 09:42 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ई-रिक्शा चालक ने हिम्मत दिखा पीआरवी की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
अजय उर्फ शंभू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छावनी मैकूपुरवा मोड़ पर स्थित हाईमास्ट पोल में शुक्रवार रात उतरे करंट की चपेट में आकर लालबंगला, कालीबाड़ी निवासी अजय उर्फ शंभू (36) की हालत बिगड़ गई। करीब 10 मिनट तक सड़क पर पड़े तड़पते युवक को देख एक ई-रिक्शा चालक ने हिम्मत दिखा गमछे की मदद से उसे खंभे से दूर किया। सूचना पर पहुंची पीआरवी के पुलिस कर्मी सुनील कुमार और राहुल ने हूटर बजाकर यातायात साफ कराया। ई-रिक्शा चालक ने करंट से झुलसे युवक को पांच मिनट में अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे बचाने की सभी की कोशिशें नाकाम रहीं।
विज्ञापन


कालीबाड़ी निवासी अजय कुमार उर्फ शंभू एक गैस कंपनी में काम करता था। पिता मंगूलाल ने बताया कि शुक्रवार शाम वह लालकुर्ती स्थित ससुराल में पत्नी शशि और बेटी परी से मिलने गया था। पत्नी के मवेशियों के लिए चारा लाने को कहने पर वह साइकिल से निकले थे।

इसी खंभे से चिपक कर गई जान - फोटो : अमर उजाला
परिजन के अनुसार आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि करीब 9:30 बजे मैकूपुरवा मोड़ के पास हाईमास्ट खंभे के संपर्क में आते ही उन्हें तेज करंट लगा और वहीं गिर गए। तड़पते रहे लेकिन डर के कारण कोई मदद नहीं कर पा रहा था। पिता मंगूलाल ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि बिजली के खंभों की समय-समय पर जांच और रखरखाव किया जाता तो अजय की जान बच सकती थी। छावनी थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें