फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: परीक्षा देकर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, भीड़ में धक्कामुक्की से हुआ हादसा

Tue, 25 Aug 2026 08:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडवेज विभाग में संविदा चालक के पद का टेस्ट देकर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के उड़नवापुर गांव निवासी रामसेवक सिंह का छोटा बेटे देवेंद्र सिंह उर्फ जीतू (30) चालक था। बड़े भाई उपेंद्र सिंह ने बताया कि रोडवेज में संविदा चालक की भर्ती निकली थी। सोमवार को देवेंद्र झकरकटी बस अड्डे में टेस्ट देकर ट्रेन से लौट रहा था। दिल्ली-हावड़ा रूट पर मैथा और भाऊपुर स्टेशन के बीच भीड़ में धक्कामुक्की से देवेंद्र ट्रेन से नीचे जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें