युवक के श्री राम मंदिर और भाजपा पर अमर्यादित टिप्पणी करने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रावतपुर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर शनिवार को आरोपी विशाल व्यास को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पहले रावतपुर निवासी विशाल व्यास ने अपने फेसबुक अकाउंट से 56 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में विशाल ने राम मंदिर और भारतीय जनता पार्टी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के साथ ही सेना के जवानों के लिए भी अमर्यादित शब्द कहे थे। मामले में भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर रावतपुर पुलिस ने विशाल पर रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने विशाल को रिश्तेदार के घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगा। बोला-साहब गलती हो गई, मुझे माफ कर दो। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।