फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अपोलो अस्पताल के पास नशे में मिली युवती, पति के साथ शराब पीने की कही है बात, अस्पताल में भर्ती

Tue, 28 Jul 2026 01:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कर्नलगंज इलाके में अपोलो अस्पताल के पास सड़क पर एक युवती नशे की हालत में मिली है। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती खुद का नाम आरती बता रही है और उसका कहना है कि उसने नगर निगम कर्मी पति के साथ शराब पी थी, जिस पर पुलिस होश आने के बाद आगे की जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
नशे की हालत में पड़ी य़वती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में अपोलो अस्पताल के पास मंगलवार को एक युवती संदिग्ध और नशे की हालत में पड़ी मिली। इसे देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, युवती अभी पूरी तरह से होश में नहीं है। हालांकि, बीच-बीच में वह अपना नाम आरती बता रही है। पूछताछ के दौरान युवती ने दावा किया कि उसने अपने पति, जो कि नगर निगम में कर्मी है, के साथ बैठकर शराब पी थी।

विज्ञापन

http://



युवती के होश में आने पर दर्ज होंगे बयान

कर्नलगंज थाना पुलिस का कहना है कि युवती की हालत को देखते हुए फिलहाल उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस का यह भी कहना है कि जब युवती पूरी तरह से होश में आ जाएगी, तभी बयान दर्ज कर मामले की जांच होगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें