Kanpur News: कल्याणपुर के एक होटल में एक शख्स अपनी साले की पत्नी के साथ पकड़ा गया। मौके पर पत्नी ने भाई और परिजनों के साथ पहुंचकर दोनों की जमकर पिटाई की, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
कानपुर में कल्याणपुर के एक होटल में साले की पत्नी के साथ रंगरेलियां मनाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक की पत्नी भाई व अन्य परिजनों के साथ होटल पहुंची और युवक और भाभी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पति की अय्याशी से गुस्साई पत्नी ने अपने पति और भाभी की पिटाई करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को शांत कराया और सभी को थाने लेकर पहुंची। युवक के साले का कहना है कि उसकी पत्नी ने उस पर दहेज मांगने के आरोप लगा कर थाने में शिकायत की थी, अब इसकी असली वजह सामने आई है।