बर्रा थानाक्षेत्र में एक युवक को बंधक बनाकर आठ घंटे तक तक हैवानियत करने के सात वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुए हैं। वायरल वीडियो में एक युवक को कमरे में कुछ लोग बंधक बनाए नजर आ रहे हैं। वह युवक को थप्पड़ मारते, कपड़े उतरवाकर पीटते और गला दबाते दिख रहे हैं।
युवक के विरोध करने पर और जोर से पीटा जाता है। एक वीडियो में आरोपी युवक के सीने पर पैर रखकर उसका गला दबाते दिख रहे हैं जबकि पीड़ित छटपटा रहा है। आरोपियों की वहशियाना हरकत और पिटाई से युवक को उल्टियां होने लगीं और वह बेसुध हो गया। होश आने पर आरोपियों ने उसे फिर पीटा और कमरे की सफाई कराई। बताया जा रहा है कि वारदात के समय सभी आरोपी नशे में धुत थे और उन्हीं लोगों में से एक ने वीडियो बना रहा था।