फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाई का अंतिम संस्कार कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

Thu, 23 May 2024 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। भाई का अंतिम संस्कार कर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू के कठेरुआ गांव के पास बुधवार शाम भाई का अंतिम संस्कार कर लौट रहे बाइक सवार युवक की हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी। कठारा ग्राम पंचायत के मजरे गजापुर निवासी दिनेश सविता 40 बुधवार शाम अपने बड़े भाई सर्वेश का अंतिम संस्कार कर बाइक से घर वापस आ रहे थे। इसी बीच कठेरुआ गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से वह बाइक समेत हाईवे के बीचों बीच गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सर्वेश को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान हैलट में उनकी मौत हो गयी। बिधनू थाना प्रभारी प्रेमचंद्र कनौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें