फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खुद की गई नौकरी, गर्लफ्रैंड पर बनाने लगा शादी का दबाव, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Dec 2024 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी निवासी युवती ने बिहार निवासी युवक पर शादी के लिए दबाव बनाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी निवासी युवती ने बिहार निवासी सहपाठी पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक को नौकरी से निकाल दिया गया। उसके बाद से वह शादी करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। चकेरी गांधीग्राम निवासी युवती के मुताबिक वर्ष 2016 में वकालत की पढ़ाई के दौरान बिहार के पूर्णिया निवासी चिन्मय से गहरी दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन


दोनों ने शादी का फैसला लिया। परिजन भी राजी थे। इसके बाद उसकी नौकरी गुरुग्राम में लग गई। अपनी ही कंपनी में उसने चिन्मय की नौकरी भी लगवा दी। खराब आचरण और कंपनी के अनुरूप काम न करने के कारण उसे निकाल दिया गया। तब से आरोपी उससे नौकरी छोड़कर शादी कर बिहार में रहने का दबाव बना रहा है। उसने गुरुग्राम पुलिस से भी आरोपी की शिकायत की थी। आरोप है कि अब चिन्मय छवि खराब करने के लिए पहचान और परिजनों से उल्टी सीधी बातें कह रहा है। परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। चकेरी में थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें