फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेना की तैयारी कर रहे युवक ने असम में फंदा लगाकर दी जान, प्रेमिका और परिजनों पर उकसाने का आरोप

Tue, 30 Dec 2025 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर के बंबुरिहा गांव के छात्र दीपू ने असम में सुसाइड कर लिया है। परिजनों ने प्रेमिका द्वारा वीडियो कॉल पर फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही, पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के बंबुरिहा गांव के राम सिंह यादव ने बताया कि उनका पुत्र दीपू यादव असम के डिगबोई डिब्रूगढ़ स्थित करनाल स्कूल में अपनी तैयारी के साथ अन्य बच्चों को भी तैयारी करवाता था। 27 दिसंबर की शाम उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को उसका शव गांव बंबुरिहा पहुंचा है।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक सेना के जवान की बेटी से दीपू के प्रेम संबंध थे और मृत्यु से पहले दीपू को वीडियो कॉल कर उसे और उसके परिजनों को फंसाने की धमकी दी गई थी। वीडियो कॉल पर शादी न होने पर जहर खाकर जान देने की बात कही गई थी, जिससे परेशान होकर दीपू ने खुद आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद जांच कर होगी कार्रवाई
परिजनों ने महाराजपुर थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल शव गांव में रखा हुआ है और परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रकरण में महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। परिजनों से अंतिम संस्कार के लिए कहा गया है। अंतिम संस्कार के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें