कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के बंबुरिहा गांव के राम सिंह यादव ने बताया कि उनका पुत्र दीपू यादव असम के डिगबोई डिब्रूगढ़ स्थित करनाल स्कूल में अपनी तैयारी के साथ अन्य बच्चों को भी तैयारी करवाता था। 27 दिसंबर की शाम उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को उसका शव गांव बंबुरिहा पहुंचा है।
परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक सेना के जवान की बेटी से दीपू के प्रेम संबंध थे और मृत्यु से पहले दीपू को वीडियो कॉल कर उसे और उसके परिजनों को फंसाने की धमकी दी गई थी। वीडियो कॉल पर शादी न होने पर जहर खाकर जान देने की बात कही गई थी, जिससे परेशान होकर दीपू ने खुद आत्महत्या कर ली।