फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पहले युवक ने पी डाई, फिर फंदे से लटककर दी जान, बेरोजगारी और कलह से था परेशान, नहीं मिला सुसाइड नोट

Tue, 13 Oct 2026 09:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र स्थित रामादेवी शक्ति नगर में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने पहले डाई पी और फिर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी शक्ति नगर में सोमवार देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस पर पति ने डाई पी। फिर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

रामादेवी के शक्ति नगर निवासी मागवेंद्र प्रताप सिंह (32) सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी रोशनी है। बड़े भाई सूरज ने बताया कि मागवेंद्र बीएससी, बीएड किए थे। इसके बाद भी उनकी नौकरी नहीं लगी थी, जिस वजह से वह तनाव में रहते थे।

Trending Videos

http://



पहले डाई पी, फिर फंदे से लटका

मागवेंद्र की 2023 में शादी हुई थी। हालांकि, उनके बच्चे नहीं थे। अक्सर पति-पत्नी के बीच में विवाद होता रहता था। सोमवार रात दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर मागवेंद्र ने डाई पी। फिर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जब परिजन कमरे में गए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां काफी आवाज के बाद भी गेट नहीं खोला। गेट तोड़ने पर मागवेंद्र का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पत्नी के सामने पति के आत्महत्या की रही चर्चा
चर्चा रही कि पति मागवेंद्र के आत्महत्या करने के दौरान पत्नी रोशनी कमरे में मौजूद थी। लेकिन उन्होंने न रोकने का प्रयास, न ही शोर मचाया। हालांकि, परिजनों ने पत्नी व परिवार के किसी भी अन्य सदस्य पर कोई आरोप नहीं लगाए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें