http://
पहले डाई पी, फिर फंदे से लटका
मागवेंद्र की 2023 में शादी हुई थी। हालांकि, उनके बच्चे नहीं थे। अक्सर पति-पत्नी के बीच में विवाद होता रहता था। सोमवार रात दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर मागवेंद्र ने डाई पी। फिर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जब परिजन कमरे में गए।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां काफी आवाज के बाद भी गेट नहीं खोला। गेट तोड़ने पर मागवेंद्र का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी के सामने पति के आत्महत्या की रही चर्चा
चर्चा रही कि पति मागवेंद्र के आत्महत्या करने के दौरान पत्नी रोशनी कमरे में मौजूद थी। लेकिन उन्होंने न रोकने का प्रयास, न ही शोर मचाया। हालांकि, परिजनों ने पत्नी व परिवार के किसी भी अन्य सदस्य पर कोई आरोप नहीं लगाए है।