फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त…आरपीएफ ने शव मोर्चरी भेजा, जांच शुरू

Fri, 07 Nov 2025 10:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाने के पास सुबह करीब आठ बजे अहमदाबाद से गोरखपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। उसका शव आरपीएफ ने कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घटना आज सुबह करीब आठ बजे कल्याणपुर थाने के निकट रेल पटरी पर हुई। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था या उसके पास खड़ा था। तभी अहमदाबाद से गोरखपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मौके पर जांच करती टीम - फोटो : amar ujala

नहीं हो पाई है शिनाख्त
मृतक युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरपीएफ ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया है और उसे मोर्चरी भेज दिया है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के लोगों और स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें