फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे में लटका मिला शव, परिजन बोले- नशे का आदी था, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 24 Nov 2026 12:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित नटवन टोला में सोमवार देर रात पेशे से ड्राइवर युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक नशे का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता था।
विज्ञापन
किदवईनगर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किदवई नगर थाना क्षेत्र के नटवन टोला में सोमवार देर रात युवक अभिषेक राजपूत (22) ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार, अभिषेक राजपूत पेशे से ड्राइवर था। परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अभिषेक नशे का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता था।

विज्ञापन

सोमवार देर रात उसने कमरे में  फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही किदवई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित कराए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के सभी पहलुओं और कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें